भारतीय क्रिकेट में टेस्ट डेब्यू किसी भी खिलाड़ी के करियर का सबसे बड़ी उपलब्धि माना जाता है। अक्सर खिलाड़ियों को यह मौका 20-30 की उम्र में मिल जाता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए वर्षों का इंतजार करना पड़ता है। अब ऐसा ही एक ऐतिहासिक पल सरवेश जैन के नाम दर्ज होने जा रहा है।
अगस्त में खेले जाने वाले भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें एक नए खिलाड़ी को देखने को मिलेगा। भारतीय टीम कुछ इस प्रकार है-
शुभमन गिल, केएल राहुल,यशस्वी जयसवाल,ऋषभ पंत, सई सुदर्शन, ध्रु जुरैल,रवींद्र जडेजा,कुलदीप यादव,मानव सुथार,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण, गुरुनूर बरार,देवदत्त पद्दिकल और सर्वेश जैन।
अगर सरवेश जैन अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं, तो वह 33 साल 119 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले साल 2000 के बाद सबसे उम्रदराज़ भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके साथ ही वह 25 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।
साल 2000 के बाद सबसे उम्रदराज़ भारतीय टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी
- 32 वर्ष 362 दिन – सबा करीम बनाम बांग्लादेश (2000)
- 32 वर्ष 161 दिन – समीर दिघे बनाम ऑस्ट्रेलिया (2001)
- 32 वर्ष 148 दिन – सूर्यकुमार यादव बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)
- 32 वर्ष 39 दिन – नमन ओझा बनाम श्रीलंका (2015)
- 30 वर्ष 246 दिन – रजत पाटीदार बनाम इंग्लैंड (2024)
अब यदि सरवेश जैन को श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह 33 वर्ष 119 दिन की उम्र में इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे और सबा करीम का रिकॉर्ड पीछे छूट जाएगा।
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
सरवेश जैन कई सालों से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। वह अपनी शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं
उनके प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) आंकड़े इस प्रकार हैं:
- मैच: 54
- रन: 2,223
- बल्लेबाजी औसत: 31.75
- विकेट: 188
- गेंदबाजी औसत: 27.30
ऊपर के आकड़ो से साफ है कि सरवेश जैन ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर 188 विकेट और 27.30 की गेंदबाजी औसत उन्हें एक बेहतरीन गेंदबाज साबित करती है, जबकि 2,223 रन यह दर्शाते हैं कि वह निचले क्रम में टीम के लिए ऑलराउंडर के तौर पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
मेहनत और धैर्य का मिलेगा इनाम
33 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। यह केवल खेल क्षमता ही नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, और धैर्य का भी प्रमाण है। यदि सरवेश जैन को श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट कैप मिलती है, तो यह उनके लंबे घरेलू करियर का सबसे यादगार पल होगा।


.jpg)


