लॉर्ड्स में खत्म हो सकता है रोहित शर्मा का वनडे सफर, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा मैच बन सकता है आखिरी ODI

रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का आखिरी मैच हो सकता है। जानिए उनके वनडे, टेस्ट और टी20 करियर के शानदार आंकड़े और कप्तानी में भारत को दिलाए गए ICC खिताब।

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल वनडे बल्लेबाज़ों में शामिल रोहित शर्मा के करियर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला तीसरा वनडे मुकाबला रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का आखिरी मैच हो सकता है। बताया जा रहा है कि भारतीय चयनकर्ताओं ने 2027 वनडे विश्व कप की योजनाओं में रोहित शर्मा को शामिल नहीं करने का फैसला किया है। 

अगर ऐसा होता है तो भारतीय क्रिकेट का एक शानदार दौर लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर समाप्त होगा। रोहित शर्मा ने पिछले डेढ़ दशक में वनडे क्रिकेट में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए आसान नहीं होगा।

 रोहित शर्मा ने अब तक 287 वनडे मैचों की 279 पारियों में 11,757 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 48.58 और स्ट्राइक रेट 92.76 रहा है। उनके नाम 33 शतक, 62 अर्धशतक और 3 दोहरे शतक दर्ज हैं। वनडे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है, जो आज भी इस प्रारूप का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।Rohit Sharma last odi match at lords cricket ground vs ENGLAND

वनडे क्रिकेट में रोहित के नाम 1,108 चौके और 364 छक्के भी दर्ज हैं, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी का प्रमाण हैं। तीनों प्रारूपों को मिलाकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हजारों रन और कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

वनडे क्रिकेट के अलावा रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में भी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों की 116 पारियों में 4301 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका औसत 40.58 रहा है, जबकि उनके नाम 12 शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 212 रन है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 473 चौके और 88 छक्के भी लगाए हैं।Rohit Sharma played his last odi match against England in lords

टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 151 पारियों में 4231 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31.34 और स्ट्राइक रेट 140.90 रहा। उनके नाम 5 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 121 रन है। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 383 चौके और 205 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। 2024 भारत के टी20 वर्ल्ड कप अपनी कप्तानी में जितवाया था। और 2025 में भारत के लिए अपनी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी दिलवाई थी।