ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास,इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ में बड़े से बड़े रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं

धोनी, सहवाग और रिचर्ड्स – जिनके रिकॉर्ड ऋषभ पंत तोड़ने से बस एक कदम दूर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज़ में 400 रन बनाने वाले पहले विजिटिंग विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन गए हैं। ऋषभ पंत इस समय बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे देखना दिलचस्प होगा कि वह बचे मैचों में कितना रन बनाते हैं 

आइए ऋषभ पंत ने इस सीरीज में कितने रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं 

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास,धोनी के दो बड़े रिकॉर्ड किए बराबर

पहला रिकॉर्ड है SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में किसी एशियाई विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर। पंत ने अब इस सूची में धोनी के साथ 12 अर्धशतकीय पारियों के आंकड़े को छू लिया है।

दूसरा कीर्तिमान इंग्लैंड में किसी विदेशी विकेटकीपर द्वारा टेस्ट में सर्वाधिक 50+ स्कोर का। यहां भी पंत ने धोनी की बराबरी करते हुए 8 बार अर्धशतक या उससे अधिक का स्कोर बनाया है।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के

ऋषभ पंत ने न सिर्फ रन बनाए बल्कि छक्कों की बारिश करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 36 छक्के जड़ दिए हैं, जो कि किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा सबसे अधिक है।

1. दिग्गज विव रिचर्ड्स (34 छक्के)

2. टिम साउदी (30 छक्के) है।

3.यशस्वी जयसवाल (27) छक्के 

4.माइकल होल्डिंग (23) 

ऋषभ पंत ने सालों रहे इस रिकॉर्ड को विव रिचर्ड्स के हाथों से छीन लिया और अपने नाम इस रिकॉर्ड को कर लिया 

 टेस्ट क्रिकेट में भारतीयों द्वारा सबसे ज़्यादा छक्के

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में छक्के जड़ने के मामले में अब वीरेंद्र सहवाग (91) के बाद दूसरे स्थान पर छलांग लगा ली है। उन्होंने 88 छक्के लगाए हैं और इस आंकड़े में उनके साथ रोहित शर्मा भी हैं।

यह सूची कुछ इस प्रकार है:

91 - वीरेंद्र सहवाग

88 - ऋषभ पंत*

88 - रोहित शर्मा

78 - एमएस धोनी

72 - रविंद्र जड़ेजा

69 - सचिन तेंदुलकर

61 - कपिल देव

ऋषभ पंत की यह उपलब्धियां इस बात की गवाही देती हैं कि वे टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ एक पारंपरिक विकेटकीपर नहीं बल्कि एक गेम-चेंजर बल्लेबाज़ भी हैं। उनकी आक्रामक शैली आत्मविश्वास और परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की क्षमता उन्हें आधुनिक क्रिकेट के सबसे खास खिलाड़ियों में से एक बनाती है।

इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज़ में 400+ रन इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक छक्के और भारतीय टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष छक्केबाज़ों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचना ये सभी आंकड़े ऋषभ पंत की क्रिकेटिंग के साथ बल्लेबाजी प्रदर्शन को भी दर्शाती है।