2022 का टी20 वर्ल्ड कप इस बार ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। 2021 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने इस बार ऑस्ट्रेलिया अपने घर पर उतरेगी। आइये आज पोस्ट के माध्यम से जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले जो 8 टी20 वर्ल्ड कप हुए उसमे किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाये। 5 ऐसे बल्लेबाजों की लिस्ट जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं।
5- विराट कोहली (भारत)- virat kohli t20 world cup runs
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुल 5 टी20 वर्ल्ड कप खेलें हैं। इसमें से उन्हें 21 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। कोहली ने इन 21 मैचों की 19 पारियों में 129.60 की स्ट्राइक रेट से कुल 845 रन बनाये हैं। जिसमे से उन्होंने 78 चौके और 20 छक्के लगाये हैं। वर्ल्ड कप में विराट कोहली का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 89 रहा है।
4- रोहित शर्मा (भारत)
वर्तमान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में चौथे नम्बर पर आते हैं। रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप में कुल 33 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमे से उन्होंने 131.52 की स्ट्राइक रेट से कुल 847 रन बनाये हैं। कोहली से रोहित ने मात्र 2 रन ज्यादा बनाये हैं लेकिन उन्होंने कोहली से 12 मैच ज्यादा खेले हैं। रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड में कुल 80 चौके और 31 छक्के लगाये हैं। वर्ल्ड कप में रोहित का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 79 रन रहा है।
3- तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में तीसरे नम्बर पर श्रीलंका के पूर्व ओपनर तिलकरत्ने दिलशान का नाम आता है। दिलशान ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 35 मैच खेले हैं। इन 35 मैचों में से उन्होंने 124.06 की स्ट्राइक रेट से कुल 897 रन बनाए हैं। जिसमे उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 96 रन रहा है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 101 चौके और 20 छक्के लगाये हैं।
2- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में दूसरा नाम तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का आता है। क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 33 मैच खेले हैं। इन 33 मैचों में उन्होंने 142.75 की स्ट्राइक रेट से कुल 965 रन बनाये हैं। गेल में टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के (65) जड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने 78 चौके भी लगाये है। टी20 वर्ल्ड कप में गेल का सर्वाधिक स्कोर 117 है।
1- महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप में में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं। जयवर्धने पहले है बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रनों का आंकड़ा छुआ है। उन्होंने कुल 1016 रन बनाये हैं। ये रन उन्होंने 134.74 की स्ट्राइक रेट से बनाये हैं। इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 100 है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 111 चौके और 25 छक्के लगाये हैं। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके लगाने की लिस्ट में जयवर्धने का नाम सबसे पहले आता है।