टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज, देखें पूरी लिस्ट

टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाजों की पूरी जानकारी। तीनों फॉर्मेट के रिकॉर्ड और दिग्गज गेंदबाजों के आंकड़े जानिए।

क्रिकेट में गेंदबाज के लिए मेडन ओवर डालना गेंदबाज की बल्लेबाज के खिलाफ दबाव बनाने की क्षमता को दर्शाता है। किसी बल्लेबाज को पूरे ओवर में एक भी रन नहीं देना आसान नहीं होता, खासकर लंबे फॉर्मेट से लेकर टी20 क्रिकेट तक।

टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कई दिग्गज गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से बहुत सारे मेडन ओवर डाले हैं। लेकिन तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज अलग-अलग हैं। 

आइए जानते हैं कि किस गेंदबाज ने किस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंके हैं-

1. टेस्ट क्रिकेट – मुथैया मुरलीधरन

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 1794 मेडन ओवर डाले।

मुरलीधरन ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से दुनिया के तमाम बल्लेबाजों को परेशान किया। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इन्होंने अपने टेस्ट करियर में 133 मैचों की 230 परियों 800 विकेट हासिल किए हैं। इन्होंने अपने टेस्ट करियर में 44039 गेंदे फेंकी है। जिसमें इन्होंने 18180 रन दिए हैं।

2. वनडे क्रिकेट – शॉन पोलॉक

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर शॉन पोलॉक के नाम है। पोलॉक ने अपने वनडे करियर में 309 मेडन ओवर किए।

पोलॉक ने अपने वनडे करियर में 303 मैचों की 297 परियों में 15712 गेंदे डालकर 9631 रन दिए हैं। वनडे में इन्होंने लगभग 1500+ ओवर डाले हैं। जिसमें इन्होंने 309 ओवर मेडन डाले थे। इन्होंने 297 परियों में 393 विकेट प्राप्त किए थे।

3. टी20 इंटरनेशनल – जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 13 मेडन ओवर डालकर शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बुमराह ने यह उपलब्धि को 15 सितंबर 2026 को भारत और अफगानिस्तान सीरीज के दूसरे मैच के पहले ओवर में हासिल किया।Jasprit bumrah most maidan over in t20I cricket

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 97 मैचों की 94 परियों में 122 विकेट प्राप्त किए हैं।जिसमें इन्होंने 2050 गेंद डालकर सिर्फ 2223 रन दिए हैं।

तीनों फॉर्मेट के रिकॉर्ड एक नजर में

1. टेस्ट: मुथैया मुरलीधरन – 1794 मेडन ओवर

2. वनडे: शॉन पोलॉक – 309 मेडन ओवर

3. टी20 इंटरनेशनल: जसप्रीत बुमराह – 13 मेडन ओवर