टी20 क्रिकेट में चाहे अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला हो या IPL जैसी बड़ी लीग। इसमें गेंदबाजी पर बड़ी नजर होती है। जिसमें गेंदबाज बल्लेबाज को जब स्टंप बोल्ड करता है। तो वह गेंदबाज के लिए सबसे अलग एहसास होता है।
लेकिन जब बल्लेबाज स्टंप बोल्ड होकर आउट होता है,तो बल्लेबाजों को बहुत आलोचनाएं सुननी पड़ती है। आज हम ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे,जो IPL में सबसे ज्यादा बार बोल्ड हुआ है।
आइए जानते हैं कि वह कौन सा बल्लेबाज है जो सबसे ज्यादा बार बोल्ड हुआ है -
पहले स्थान शिखर धवन के साथ बरबरी पर आ चुके IPL के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली जिन्होंने IPL में 40 बार बोल्ड आउट हुए हैं। शिखर धवन भी 40 बार बोल्ड आउट हुए हैं।
विराट कोहली ने IPL 2026 के 20वें मैच में राजस्थान के खिलाफ रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड आउट होकर शिखर धवन की रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जो एक ऐसे बल्लेबाज के लिए शर्मनाक रिकॉर्ड है। जिसने IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए है।
विराट कोहली और शिखर धवन के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर रह चुके और चेन्नई सुपर के लिए कई शानदार पारियां खेलने वाले शेन वॉटसन आते हैं जिन्होंने 35 बार गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से इनको बोल्ड आउट किया है।
शेन वॉटसन के बाद भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे का नाम आता है,जिन्होंने रोहित शर्मा,विराट कोहली और ms dhoni के बाद IPL का हर सीजन खेलने वाले खिलाड़ी हैं।मनीष पांडे IPL में 31 बार बोल्ड आउट हुए हैं।
मनीष पांडे के बाद अंबाती रायडू का नाम आता है,जिन्होंने IPL में 29 बार बोल्ड आउट हुए हैं। अंबाती रायडू के साथ रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर का नाम आता है जिन्होंने 29-29 बार बोल्ड आउट हुए हैं।


.jpg)


