IPL 2026 का सीज़न बल्लेबाज़ों के नाम रहा। इस सीज़न में पहली बार ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना जब तीन बल्लेबाज़ों ने एक ही सीज़न में 700 से ज्यादा रन बनाकर नया इतिहास रच दिया। युवा सितारे Vaibhav Suryavanshi, Shubman Gill और Sai Sudharsan ने अपने बल्ले से पूरे टूर्नामेंट पर राज किया और रन बनाने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
वैभव सूर्यवंशी का 2026 सीजन विस्फोटक आगाज
सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसे IPL इतिहास के सबसे विस्फोटक सीज़नों में गिना जाएगा। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट अविश्वसनीय 237.31 रहा।
वैभव ने पूरे सीज़न में 63 चौके और 72 छक्के लगाए। इसके अलावा उन्होंने 5 बार 50+ स्कोर बनाया और एक शानदार शतक भी जड़ा।
शुभमन गिल ने दिखाई निरंतरता
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। गिल ने 15 मैचों में 722 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 163.72 रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 72 चौके और 33 छक्के लगाए। गिल के बल्ले से 6 अर्धशतक और एक शतक निकला। शुभमन गिल 2-3 सीजन से अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाई है। 
सई सुदर्शन का एक और शानदार सीज़न
सई सुदर्शन भी इस ऐतिहासिक सूची में शामिल रहे। उन्होंने 16 मैचों में 710 रन बनाए और 159.56 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की।
सुदर्शन ने पूरे सीज़न में 73 चौके और 30 छक्के लगाए। उनके बल्ले से 8 अर्धशतक और एक शतक निकला। 
पहली बार बना 700+ रन का ट्रिपल रिकॉर्ड
IPL इतिहास में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था कि एक ही सीज़न में तीन बल्लेबाज़ 700 रन के आंकड़े को पार कर जाएं। यही वजह है कि IPL 2026 को लीग के सबसे यादगार बल्लेबाज़ी सीज़नों में गिना जायेगें
हालांकि रनों की इस रेस में वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे रहे। उन्होंने न सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाए, बल्कि अपने 237.31 के स्ट्राइक रेट से सबको भी हैरान कर दिया।
ऑरेंज कैप पर टिकी निगाहें
वैभव सूर्यवंशी की टीम का सफर क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स से हार के साथ समाप्त हो गया। इसके चलते उनके रन अब आगे नहीं बढ़ेंगे।
दूसरी ओर शुभमन गिल और सई सुदर्शन के पास फाइनल में खेलने का मौका है। ऐसे में दोनों बल्लेबाज़ ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव को पीछे छोड़ सकते हैं। लेकिन अगर फाइनल में गिल और सुदर्शन बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहते हैं, तो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं।





