ऐसे भारतीय गेंदबाज जिन्होंने अपने करियर के पहले ही ओवर में लिया विकेट

ऐसे भारतीय गेंदबाज जिन्होंने अपने करियर के पहले ही ओवर में लिया विकेट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर हर गेंदबाज विकेट लेने का सपना देखता है, लेकिन हर कोई सफल नही हो पाता है। वैसे तो कई गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने डेब्यू ओवर में विकेट लिया है। आइये इस आर्टिकल के माध्यम से भारत के कुछ ऐसे गेंदबाज के बारे में जानते हैं,जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय मैच के पहले ओवर में विकेट लिया है। 

आइए जानते है, कि वे कौन से गेंदबाज हैं-

1.अजीत आगरकर

अजीत आगरकर भारत के वे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय मैच के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया है। इन्होंने भारत के तीनों फार्मेट में कुल 221 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिनमे इन्होंने कुल 349 विकेट लिए हैं। वर्तमान समय में यह भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता है।

2- प्रज्ञान ओझा 

प्रज्ञान ओझा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के पहले  ही ओवर में अपना पहला विकेट लिया था। इन्होंने अपने छोटे से करियर में 48 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले, जिनमे इन्होंने कुल 144 विकेट लिए थे।


3-सुरेश रैना

सुरेश रैना भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे हैं, इसके साथ ही वह अपनी पार्टटाइम गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। इन्हे इंडियन प्रीमियर लीग में मिस्टर आईपीएल के नाम से जाना जाता है। रैना को भी अपने अंतरराष्ट्रीय मैच में चौथी गेंद पर विकेट मिला था। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में सभी फार्मेट में कुल 7,988 रन बनाए हैं और 304 मैचों 62 विकेट लिए थे।
 

4- युवराज सिंह

युवराज सिंह भारत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक है। युवराज भी भारत के उन गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने अपने डेब्यू ओवर में विकेट लिया है। युवराज ने अपने 402 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 11778 रन बनाए हैं, और 148 विकेट लिए हैं।

5- अशोक डिंडा 

अशोक डिंडा ने अपना पहला विकेट ओवर की दूसरी गेंद पर लिया था। यह भारत के लिए सिर्फ 22 इंटरनेशनल मैच खेले थे जिनमे इन्होंने 43 रन बनाए और 29 विकेट लिए थे।

यह भी पढ़ें: 

मुंबई इंडियंस ने अपने पुराने तेज गेंदबाज को बनाया बोलिंग कोच

6-विनय कुमार

विनय कुमार ने अपना पहला विकेट पहले ओवर की 5वी गेंद पर लिया था। इन्होंने भारत के लिए 41 मैच खेले जिनमे इन्हे 49 विकेट लिए हैं।

7-रवि अश्विन
 

रवि अश्विन अपना पहला विकेट ओवर की की तीसरी गेंद पर लिया था। इन्होंने भारत के लिए कुल 372 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमे इन्होंने 4076 रन बनाए और कुल 712 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं।

8-विराट कोहली

विराट कोहली ने अपना पहला विकेट बिना गेंद फेंके ही लिए थे। दरअसल हुआ कुछ ऐसा था कि जैसे विराट कोहली ने गेंद फेंकी बैट्समैन गेंद को आगे मरने के लिए निकला गेंद व्हाइट थी और विकेटकीपर ने स्टंप आउट कर दिया जिससे विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय मैच का पहला विकेट मिला और भी बिना कोई गेंद फेंके।

9- भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने अपना पहला विकेट ओवर की छठी गेंद पर लिया है। भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए कुल 229 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें से इन्होंने 294 विकेट लिए हैं।

10- पवन नेगी

पवन नेगी ने अपने करियर का पहला विकेट अपने डेब्यू ओवर की  पांचवी गेंद पर लिया था।पवन नेगी भारत के लिए केवल एक ही मैच खेल पाए।  करियर में वह मात्र एक ही विकेट चटका पाए।

11- नीलेश कुलकर्णी 

नीलेश कुलकर्णी क्रिकेट के किसी भी फार्मेट में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच एक टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

12- सदगोप्पन रमेश

सदगोप्पन रमेश किसी भी फार्मेट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय थे। उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के बीच ODI मैच में यह कारनामा किया था। इस कारनामे से वह वह 50 ओवर के फार्मेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे।