क्रिकेट में कुछ पारियां सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि खास दिन और खास उपलब्धि के कारण यादगार बन जाती हैं। देवदत्त पडिक्कल के लिए 15 अगस्त का दिन भी कुछ ऐसा ही बन गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पडिक्कल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट में खास उपलब्धि हासिल की।
1. पडिक्कल ने जड़ा पहला टेस्ट शतक
देवदत्त पडिक्कल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर के लिए शानदार उपलब्धि है। इससे पहले वह घरेलू और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा चुके थे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी का इंतजार था।
इस शतक के साथ पडिक्कल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपनी जगह को और मजबूत किया है। खास बात यह है कि उनका यह शतक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आया, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ गई।
2. नंबर-3 पर शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज
पडिक्कल ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट सेंचुरी बनाकर एक खास भारतीय सूची में जगह बनाई है। नंबर-3 पर टेस्ट शतक बनाने वाले भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाजों में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है।
इस सूची में उनसे पहले सौरव गांगुली और विनोद कांबली जैसे दिग्गज बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। पडिक्कल की इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के इन बड़े नामों की सूची में शामिल किया।
3. स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय बल्लेबाज का शतक
देवदत्त पडिक्कल का शतक इसलिए भी खास है क्योंकि यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन आया है। भारतीय क्रिकेट में राष्ट्रीय पर्व के मौके पर बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन को हमेशा खास नजरों से देखा जाता है।
गौर करने वाली बात यह है कि गणतंत्र दिवस पर विराट कोहली ने 2012 और अब 2026 स्वतंत्रता दिवस पर देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से शतक देखने को मिला है। इस तरह दोनों राष्ट्रीय पर्व के साथ भारतीय बल्लेबाजों की यादगार टेस्ट पारियां जुड़ गई हैं।
खास बात यह कि 2012 में विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक गणतंत्र दिवस के दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। अब देवदत्त पद्दिकल ने 2026 में अपने टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक स्वतंत्रता दिवस के दिन श्रीलंका के खिलाफ लगाया है।
4. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 10वां शतक
अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट सेंचुरी पडिक्कल का सिर्फ पहला टेस्ट शतक है, लेकिन यह उनके फर्स्ट-क्लास करियर का 10वां शतक भी है। यानी टेस्ट स्तर पर शतक लगाने से पहले ही वह घरेलू क्रिकेट में बड़ी पारियां खेलने चुके हैं।
उनके फर्स्ट-क्लास करियर के शतकों की शुरुआत 2022 में पुडुचेरी के खिलाफ 178 रन की पारी से हुई थी।
पडिक्कल की फर्स्ट-क्लास शतकीय पारियां इस प्रकार हैं:
- 178 बनाम पुडुचेरी — 2022
- 114 बनाम झारखंड — 2023
- 193 बनाम पंजाब — 2024
- 103 बनाम गोवा — 2024
- 105 बनाम इंग्लैंड लायंस — 2024
- 151 बनाम तमिलनाडु — 2024
- 150 बनाम ऑस्ट्रेलिया ए — 2025
- 120* बनाम पंजाब — 2026
- 232 बनाम उत्तराखंड — 2026
- 100+ बनाम श्रीलंका — 2026





