सैंडपेपर विवाद के 8 साल बाद भी नहीं थम रहा बवाल, ख्वाजा से वॉर्नर और कमिंस तक... खिलाड़ियों ने खोले कई बड़े राज

2018 के सैंडपेपर विवाद के सालों बाद भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। उस्मान ख्वाजा से लेकर डेविड वॉर्नर और पैट कमिंस तक, जानिए किस खिलाड़ी ने क्या बयान दिया।

क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई टीम का 2018 साउथ अफ्रीका दौरा हमेशा सैंडपेपर विवाद के लिए याद किया जाएगा। इस विवाद ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को प्रभावित किया, बल्कि टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के करियर पर भी असर डाला। केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर कार्रवाई हुई थी। 

 इस विवाद को लेकर कहानी सिर्फ खिलाड़ियों पर लगे आरोपों और उन पर हुई कार्रवाई तक नहीं रही। समय-समय पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने इस मामले पर अपनी बात रखी। किसी ने पूरी टीम को इसकी जिम्मेदारी लेने की बात कही, तो किसी ने जांच और खिलाड़ियों पर सवाल उठाए। 

आइए जानते हैं सैंडपेपर विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कब और क्या कहा।

1.उस्मान ख्वाजा ने पूरी टीम को बताया जिम्मेदार

उस्मान ख्वाजा ने इस विवाद को लेकर टीम के सभी सदस्य जिम्मेदार थे। उनके बयान के मुताबिक सिर्फ बल्लेबाजों, गेंदबाजों या सपोर्ट स्टाफ को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।Usman khwaza 2018 test bayan

उन्होंने कहा, "इसमें हम सभी शामिल थे। सिर्फ बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज नहीं और न ही स्टाफ। हम सभी इसके लिए जिम्मेदार थे।"

इसके अलावा ख्वाजा ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान भी इसे पूरी टीम का मामला मानने की बात कही। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को इसे एक टीम के तौर पर स्वीकार करना चाहिए।

2.डेविड वॉर्नर ने उस्मान ख्वाजा को दिया समर्थन

डेविड वॉर्नर ने भी उस्मान ख्वाजा के बयान का समर्थन किया। उन्होंने ख्वाजा के साथ खड़े होते हुए कहा कि वह उनकी बातों और किताब में लिखी गई बातों का समर्थन करते हैं।

वॉर्नर ने कहा, "उज्जी, मैं तुम्हें अपना पूरा समर्थन देता हूं। तुमने जो कुछ किया है, उसके लिए मैं तुम्हारा धन्यवाद करता हूं।"

एक अन्य बयान में वॉर्नर ने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि 2018 की जांच में जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन का इंटरव्यू नहीं लिया गया था।

वॉर्नर के मुताबिक, अगर ऐसा था तो फिर यह कहना कैसे सही हो सकता है कि गेंदबाजों को इस मामले की जानकारी नहीं थी? उन्होंने जांच को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे एकतरफा कहानी बनाए रखने की कोशिश बताया।David Warner,khwaza test bayan 2018

3.मिचेल स्टार्क ने सैंडपेपर को लेकर दिया बयान

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी इस विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़ी कुछ बातें किताब में लिखी गई हैं और उन्हें आगे समझाने की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की है।

स्टार्क ने अपने बयान में कहा, "यह किताब में लिखा है, इसे आगे समझाने की जिम्मेदारी किसी और की है। जहां तक हमारे बयान की बात है, हमें मैदान पर सैंडपेपर लाए जाने की जानकारी नहीं थी।"Mitchell Starc and Cummins

4.पैट कमिंस ने आरोपों को बताया बकवास

पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के उस दावे पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को सैंडपेपर से गेंद से छेड़छाड़ की योजना का हिस्सा बताया था।

कमिंस ने कहा कि ख्वाजा का यह दावा पूरी तरह गलत और निराधार है। उनके मुताबिक, वह और अन्य खिलाड़ी इस तरह की योजना में शामिल नहीं थे।

उन्होंने अपने बयान में कहा, "उस्मान ख्वाजा का यह कहना कि मैं और अन्य लोग सैंडपेपर से गेंद से छेड़छाड़ की योजना के पीछे थे, पूरी तरह बकवास है।"

5.डेविड वॉर्नर ने फिर किया ख्वाजा का समर्थन

पैट कमिंस के बयान के बाद डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर उस्मान ख्वाजा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कमिंस ने उस सुबह अपनी बात अच्छी तरह रखी, लेकिन वह आज भी ख्वाजा और उनकी किताब में लिखी गई बातों पर कायम हैं।

वॉर्नर ने कहा, "मैं उज्जी और उसकी किताब में लिखी गई बातों के साथ खड़ा हूं। यह सच है और मैं वास्तव में उनका पूरा समर्थन करता हूं।"

 सैंडपेपर विवाद ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को कैसे प्रभावित किया?

मार्च 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस घटना में कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में देखा गया था। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगाए थे। जिसमें कप्तान स्टीव स्मिथ,उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर 12-12 महीने और बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा था।