आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम हमेशा से अपने तेज गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज का होना पहले ही टीम को मजबूती देता है। अब हार्दिक पांड्या और अरशदीप सिंह के ट्रेड के बाद अरशदीप का मुंबई इंडियंस में आना टीम के गेंदबाजी प्रदर्शन को और मजबूत बना सकता है।
लेकिन अरशदीप सिंह का मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो मुंबई इंडियंस के फैंस को काफी पसंद आएगा।
अरशदीप सिंह का अलग-अलग मैदानों पर प्रदर्शन
अरशदीप सिंह ने वानखेड़े स्टेडियम में 15 विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 7.00 रहा है, जो उनके खेले गए सभी मैदानों में सबसे कम है। वहीं मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में उन्होंने 2 विकेट लेते हुए 8.00 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। अबू धाबी में उनका इकोनॉमी रेट 8.00 रहा है, जहां उन्होंने 1 विकेट लिया है। DY पाटिल स्टेडियम में 5 विकेट के साथ उनकी इकोनॉमी 8.50 रही है।
दुबई स्टेडियम में अरशदीप ने 17 विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 8.51 रहा है। धर्मशाला में 10 विकेट के साथ उनकी इकोनॉमी 8.72 रही, जबकि अहमदाबाद में 8 विकेट लेते हुए उन्होंने 9.00 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। शारजाह में 2 विकेट के साथ उनका इकोनॉमी रेट 9.27 और हैदराबाद में 6 विकेट के साथ 9.42 रहा है।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में उन्होंने 5 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी 9.72 रही है। गुवाहाटी में 3 विकेट के साथ 9.75, न्यू चंडीगढ़ में 15 विकेट के साथ 9.91 और बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2 विकेट के साथ 9.94 की इकोनॉमी रही है।
इसके अलावा कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 2 विकेट के साथ उनकी इकोनॉमी 10.00, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 1 विकेट के साथ 10.12 और जयपुर में 2 विकेट के साथ 10.25 रही है। मोहाली में उन्होंने 9 विकेट लिए हैं, जहां उनकी इकोनॉमी 10.99 रही। वहीं लखनऊ में 6 विकेट लेने के दौरान अरशदीप ने 11.30 की इकोनॉमी से रन दिए हैं।
बुमराह और अरशदीप की जोड़ी पर रहेंगी नजरें
मुंबई इंडियंस के पास पहले से ही जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज है, जो डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करते है। दूसरी तरफ अरशदीप सिंह नई गेंद से विकेट निकालने और आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि अरशदीप का वानखेड़े में 7.00 का इकोनॉमी रेट है। ऐसे में मुंबई के घरेलू मैदान पर उनका प्रदर्शन देखने लायक होगा।
वानखेड़े में बुमराह और अरशदीप की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए कितनी मुश्किल खड़ी करती है, यह आने वाले आईपीएल सीजन में देखने को मिलेगा।
अर्शदीप सिंह का IPL करियर:
अर्शदीप सिंह ने साल 2019 में पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक आईपीएल में 97 मैच खेले हैं, जिनकी 95 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 111 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 28.03 और इकोनॉमी रेट 9.19 रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर 5 विकेट का है। अर्शदीप आईपीएल में 1 बार पांच विकेट और 2 बार चार विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।





