सिर्फ 4 क्रिकेट खिलाड़ी ही जीत पायें हैं 'मेजर ध्यान चंद खेल रत्न" पुरुस्कार, देखें लिस्ट

4 cricketers who have won major Dhyan Chand khel ratna award | See the list:

भारत में खेलों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार सर्वोच्च खेल सम्मान है। पहले इस पुरुस्कार का नाम पूर्व प्रधानमंत्री 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार' के नाम पर था। यह पुरस्कार युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा हर साल दिया जाता है।

पुरूस्कार पाने वाले को  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर "चार वर्षों के समय में' खेल के मैदान में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करना  होता है। पिछले 4 साल के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी को यह पुरुस्कार मिलता है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पुरुस्कार का नाम महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के नाम पर रखा गया है। इस पुरुस्कार की शुरुआत राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार' के नाम से 1991-92 में हुई थी।

पहले यह पुरस्कार खिलाड़ी के एक वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। लेकिन  फरवरी 2015 में इस पुरुस्कार के मानदंड को चार वर्षों में प्रदर्शन पर बदल दिया गया। इस  पुरुस्कार को पाने वाले पहले खिलाड़ी शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद थे, जिन्हें वर्ष 1991-92 में इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।

आज हम जानेंगे कि क्रिकेट में किन खिलाडियों को मेजर ध्यान चंद पुरुस्कार मिल चुका है। (which all cricketers won Major Dhyan Chand award)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक सिर्फ 4 क्रिकेटरों को ही यह पुरुस्कार मिला है। आइये उन चारों क्रिकेटरों पर नज़र डालते हैं। 

रोहित शर्मा (2020)

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार से 2019 में नवाजा गया था। 2013 में वनडे में जिम्मेदारी से ओपनिंग दिए जाने के बाद से रोहित शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पचास ओवर के प्रारूप में रिकॉर्ड तीन दोहरे शतक जड़े हैं। वह 100 T20I मैचों में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने। 2019 वर्ल्ड कप में रोहित रिकार्ड 5 शतक जड़कर इस अवार्ड के लिए मजबूत दावेदारी पेश की थी। 

विराट कोहली (2018)

virat kohli khel ratn puruskar

भारतीय कप्तान विराट कोहली को वर्ष 2018 में मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार मिला। अब तक विराट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 435 मैचों में 22818 रन बनाए हैं। उन्होंने 70 शतक और 115 अर्धशतक जमाए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 200 में से 128 मैच जीते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी (2007-08)

Dhoni khel ranta puruskar list

भारत के अब तक के सबसे महान कप्तानों में से एक एमएस धोनी को 2007-08 में इस खेल रत्न से नवाजा गया था।  वह 2007 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के विजेता कप्तान थे। धोनी ने सभी प्रारूपों में 538 मैच खेले हैं और 44.96 की औसत से 17266 रन बनाए। उन्होंने 332 मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया और उनमें से 178 में जीत हासिल की। वह तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं जिनमें ODI विश्व कप, T20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं।

सचिन तेंदुलकर (1997-98)

Sachin tendulkar award list

भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 1997-98 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। यह पुरुस्कार पाने वाले सचिन पहले क्रिकेटर थे। साल 1997 के अंत तक मास्टर ब्लास्टर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 231 मैच खेले थे। इन खेलों में उन्होंने 43.21 की औसत से 9940 रन बनाए। इसमें तब 26 शतक और 54 अर्द्धशतक शामिल था।

Read this:

5 क्रिकेटर जिन्होंने स्पोर्ट एंकर से की है शादी, 

इससे पहले 1996 क्रिकेट विश्व कप में तेंदुलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने सात पारियों में 87.16 के औसत और 85.87 के स्ट्राइक रेट से 523 रन बनाए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 2 शतक और तीन अर्धशतक लगाए थे। सचिन भारत रत्न पुरस्कार जीतने वाले पहले क्रिकेटर भी हैं।