ICC के नियमों के अनुसार बल्लेबाज कितने तरीकों से आउट हो सकता है? जानिए सभी तरीके ?

क्रिकेट में बल्लेबाज के आउट होने के कई तरीके हैं। जानिए ICC/MCC के नियमों के अनुसार बोल्ड, कैच, LBW, रन आउट, स्टंप्ड, टाइम्ड आउट समेत बल्लेबाज के आउट होने के सभी 10 तरीके।

क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए बल्लेबाज का आउट करना खेल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। ज्यादातर क्रिकेट प्रशंसक बोल्ड, कैच, LBW और रन आउट जैसे तरीकों को जानते हैं। लेकिन क्रिकेट के नियमों में बल्लेबाज के आउट होने के कई अलग-अलग तरीके मौजूद हैं।

 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए अपनी Playing Conditions में क्रिकेट के Laws को लागू करता है। मौजूदा नियमों के अनुसार बल्लेबाज के आउट होने के 10 तरीके हैं। 

आइए जानते हैं कि बल्लेबाज किन-किन तरीकों से आउट हो सकता है।

1. बोल्ड (Bowled)

जब गेंदबाज की फेंकी हुई गेंद बल्लेबाज के विकेट से टकराकर विकेट को तोड़ देती है, तो बल्लेबाज बोल्ड आउट होता है। इसके लिए गेंद का No-ball नहीं होना जरूरी है। गेंद अगर पहले बल्लेबाज के बल्ले या शरीर से लगकर भी विकेट तोड़ती है, तब भी बल्लेबाज बोल्ड आउट हो सकता है।

2. कैच आउट (Caught)

जब बल्लेबाज के बल्ले से लगी गेंद जमीन पर गिरने से पहले फील्डिंग टीम का कोई खिलाड़ी उसे हवा में पकड़ लेता है, तो बल्लेबाज कैच आउट हो जाता है। कैच विकेटकीपर, गेंदबाज या फील्डिंग टीम का कोई भी खिलाड़ी कैच ले सकता है।

3. हिट द बॉल ट्वाइस (Hit the Ball Twice)

अगर बल्लेबाज जानबूझकर गेंद को दूसरी बार मारता है, तो उसे Hit the Ball Twice के तहत आउट दिया जा सकता है। नियम में अनुसार उदाहरण के लिए बल्लेबाज अपने विकेट को गेंद से बचाने के लिए दूसरी बार गेंद को खेलने की कोशिश कर सकता है। 

4. हिट विकेट (Hit Wicket)

जब बल्लेबाज गेंद खेलने या रन लेने के दौरान अपने बल्ले या शरीर से खुद ही अपना विकेट गिरा देता है, तो उसे Hit Wicket आउट दिया जा सकता है। यह तब देखने को मिलता है जब बल्लेबाज का बैट या शरीर विकेट से टकरा जाए और विकेट की बेल गिर जाए।

5. एलबीडब्ल्यू (Leg Before Wicket)

LBW यानी Leg Before Wicket क्रिकेट के सबसे चर्चित आउट के तरीकों में से एक है। जब गेंद बल्लेबाज के पैर या शरीर के किसी हिस्से से टकराती है,और स्टंप के सामने होती हैं, तो अंपायर बल्लेबाज को LBW आउट दे सकता है।

6. ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड (Obstructing the Field)

अगर बल्लेबाज जानबूझकर अपने शब्दों या किसी कार्रवाई से फील्डिंग टीम को बाधित या विचलित करने की कोशिश करता है, तो उसे Obstructing the Field के तहत आउट दिया जा सकता है। इस नियम के तहत अभी तक सिर्फ 8 खिलाड़ी आउट हुए हैं।

7. रन आउट (Run Out)

जब गेंद खेलकर बल्लेबाज अपनी क्रीज से बाहर हो तथा फील्डर बल्लेबाज को सामने वाली क्रीज से पहुंचने से पहले बॉल को स्टंप में मार देता है। और बल्लेबाज क्रीज तक पहुंच नहीं पाता, तब बल्लेबाज Run Out हो जाता है।

नॉन-स्ट्राइकर का गेंद डाले जाने से पहले क्रीज से बाहर निकलने पर रन आउट होना भी इसी dismissal के अंतर्गत आता है। ICC ने 2022 में इसे Unfair Play की श्रेणी से हटाकर Run Out के अंतर्गत कर दिया था।

8. स्टंप्ड (Stumped)

जब बल्लेबाज गेंद खेलने के दौरान अपनी क्रीज से बाहर निकल जाता है, रन लेने की कोशिश नहीं करता और विकेटकीपर गेंद की मदद से उसका विकेट गिरा देता है, तो बल्लेबाज Stumped Out हो जाता है।

यह आउट अक्सर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ देखने को मिलता है, जब बल्लेबाज गेंद को आगे निकलकर खेलने की कोशिश करता है।

9. टाइम्ड आउट (Timed Out)

जब किसी बल्लेबाज के आउट होने या रिटायर होने के बाद अगला बल्लेबाज निर्धारित समय के भीतर बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं होता, तो उसे Timed Out दिया जा सकता है।

10. रिटायर्ड आउट (Retired Out)

अगर कोई बल्लेबाज अंपायर की अनुमति के बिना या किसी अन्य कारण के तहत अपनी पारी बीच में छोड़कर मैदान से बाहर चला जाता है और बाद में वापस बल्लेबाजी करने नहीं आता, तो परिस्थितियों के अनुसार उसे Retired Out दिया जा सकता है। यह नियम खास तौर पर तब लागू होता है जब बल्लेबाज चोट या अन्य कारण के अलावा किसी वजह से अपनी पारी छोड़ता है।