ENG vs NZ: बेन स्टोक्स के संन्यास के साथ खत्म हुआ एक सुनहरा दौर, करियर के रिकॉर्ड्स पर डालें नजर

इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर Ben Stokes ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। जानिए उनके करियर के सबसे यादगार पल, ऐतिहासिक रिकॉर्ड, विश्व कप जीत और आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच का पूरा विवरण।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अपने दौर के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में से एक को अलविदा कहना पड़ा है। इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर Ben Stokes ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 

अपने करियर में स्टोक्स ने कई ऐसे पल दिए, जिन्हें क्रिकेट प्रेमी शायद ही कभी भूल पाएंगे। चाहे 2019 वनडे विश्व कप फाइनल हो, 2022 टी20 विश्व कप फाइनल या फिर हेडिंग्ले टेस्ट की ऐतिहासिक पारी, स्टोक्स ने बार-बार साबित किया कि बड़े मैचों के सबसे बड़े खिलाड़ी वही हैं।

हेडिंग्ले 2019: बेन स्टोक्स ने अकेले संभाली थी जिम्मेदारी

अगर बेन स्टोक्स के करियर की सबसे यादगार पारी चुनी जाए, तो 2019 एशेज सीरीज के हेडिंग्ले टेस्ट का नाम सबसे ऊपर आएगा। चौथी पारी में 359 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड लगभग हार चुका था, लेकिन स्टोक्स ने नाबाद 135 रन बनाकर अकेले दम पर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इसे महानतम टेस्ट पारियों में गिना जाता है।Ben stokes taken retirement in international cricket history.

2019 विश्व कप फाइनल के हीरो

इंग्लैंड की पहली 50 ओवर विश्व कप जीत में भी बेन स्टोक्स सबसे बड़े हीरो बने। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक फाइनल में उनकी नाबाद 84 रन की पारी ने मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया। स्टोक्स को फाइनल का 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया और इंग्लैंड ने पहली बार वनडे विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।

टी20 विश्व कप 2022 में भी दिलाई ट्रॉफी

2022 टी20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जब इंग्लैंड मुश्किल में था, तब एक बार फिर बेन स्टोक्स ने जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने नाबाद 52 रन बनाकर टीम को विश्व चैंपियन बनाया और साबित किया कि बड़े मौकों पर अपने देश के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।

टेस्ट क्रिकेट में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

*टेस्ट क्रिकेट में 7000 से अधिक रन और 200 से अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के केवल तीन खिलाड़ियों में शामिल।

*टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे तेज़ दोहरी शतकीय पारी।

*एक टेस्ट पारी में सबसे तेज़ 250 रन बनाने का रिकॉर्ड।

*टेस्ट क्रिकेट में दो अलग-अलग मौकों पर एक ही सेशन में 100 से अधिक रन बनाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल।

कप्तान के रूप में भी शानदार सफर

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने घर पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई। उनकी आक्रामक सोच और निडर क्रिकेट ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम की तस्वीर बदल दी। 'बैजबॉल' युग में उन्होंने टीम को नई पहचान दिलाई और टेस्ट क्रिकेट को अधिक रोमांचक बनाया।Ben stokes taken retirement in international cricket history.

आंकड़ों में बेन स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय करियर

टेस्ट: 7,273 रन और 252 विकेट

वनडे: 3,463 रन और 74 विकेट

टी20: 585 रन और 26 विकेट

कुल अंतरराष्ट्रीय रन: 11,321

कुल अंतरराष्ट्रीय विकेट: 352

ICC Cricketer of the Year

ICC Test Cricketer of the Year

2019 ODI World Cup विजेता

2022 T20 World Cup विजेता

आखिरी मैच में बेन स्टोक्स का प्रदर्शन 

25 जून से खेले जा रहे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच की दोनों परियों में इन्होंने कुल 45 रन बनाए। जिसमें 3 चौके और 2 छक्के लगाए थे। दोनों परियों में इन्होंने कुल 6 विकेट लिये थे। इस मैच के चौथे दिन ही इन्होंने मीडिया में कहा था कि इस मैच के खत्म होते ही मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लूंगा।