भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सत्र 2025–26 के लिए सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम की Annual Player Retainership सूची जारी कर दी है। इस सूची में खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन और टीम में किस प्रकार टीम भूमिका निभाने के आधार पर ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C में शामिल किया गया है।
आइए जानते हैं कि कौन से खिलाड़ी को कौन से ग्रेड में रखा गया है -
1.ग्रेड A तीनों फॉर्मेट के सबसे सफल खिलाड़ी
ग्रेड A में वे खिलाड़ी शामिल हैं जो भारतीय टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी माने जाते हैं और तीनों फॉर्मेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस ग्रेड में कुल 3 खिलाड़ी रखे गए हैं:
शुभमन गिल,जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा

2.ग्रेड B: अनुभव और युवा जोश का मेल
ग्रेड B में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा सितारों को भी जगह दी गई है।
रोहित शर्मा,विराट कोहली,केएल राहुल,ऋषभ पंत,हार्दिक पांड्या,मोहम्मद सिराज,कुलदीप यादव,श्रेयस अय्यर,सूर्यकुमार यादव,यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर।
3.ग्रेड C भविष्य की टीम इंडिया की झलक
ग्रेड C में उभरते हुए और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव छोड़ने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह ग्रेड भविष्य के भारतीय क्रिकेट की झलक दिखाता है।
अक्षर पटेल,शिवम दुबे,प्रसिद्ध कृष्णा,हर्षित राणा,अभिषेक शर्मा,रुतुराज गायकवाड़,तिलक वर्मा,संजू सैमसन,आकाश दीप,वरुण चक्रवर्ती,साई सुदर्शन,रिंकू सिंह,अर्शदीप सिंह,ध्रुव जुरेल,नितीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई।





