ODI में 7 बार बना यह रिकॉर्ड, 7 में 2 पाकिस्तानी शामिल लेकिन भारतीयों का नामोनिशान नहीं!

ODI क्रिकेट में 7 बार ही ऐसा रिकॉर्ड बना है। इन 7 में 2 बार पाकिस्तानी खिलाडियों ने रिकॉर्ड बनाए हैं, भारत के खिलाड़ी रहे हैं 0

वनडे क्रिकेट में लगभग जितने भी रिकॉर्ड बने हैं, हर एक रिकॉर्ड में भारतीय खिलाड़ियों का नाम जरूर रहता है। लेकिन वनडे क्रिकेट का एक ऐसा भी अच्छा रिकॉर्ड है जिसमे एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम नही है। दरअसल वनडे क्रिकेट  7 बार ही ऐसा रिकॉर्ड बना है। इन 7 में 2 बार पाकिस्तानी खिलाडियों ने रिकॉर्ड बनाए हैं। आइये इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं-


वनडे क्रिकेट में 50+ रन बनाने और 6 विकेट लेने का आलराउंड प्रदर्शन का रिकॉर्ड (50+ runs and 6-wicket haul record in the ODI same match) 


वनडे क्रिकेट में ऐसा सिर्फ 7 बार हुआ है कि किसी खिलाड़ी ने अपनी टीम की तरफ से बल्लेबाजी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हो और बोलिंग में 6 या 6 से ज्यादा विकेट लिए हैं। इन 7 में से 2 बार पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है। इसमें पहला पाकिस्तानी नाम शहीद आफरीदी का आता है और पाकिस्तान की तरफ से दूसरा तथा विश्व क्रिकेट का 7वां नाम हाल ही में अराफात मिन्हास का आता है। 

50+ रन और 6 विकेट का ODI रिकॉर्ड 

ODI में 50 रन बनाने के लिए सब्र और अच्छी बैटिंग स्किल्स की ज़रूरत होती है। वहीं एक ही मैच में छह विकेट लेना भी किसी भी बॉलर के लिए एक बड़ी कामयाबी है।

READ THIS ALSO: 

न्यूजीलैंड के पूरे दौरे पर चुने गए सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी, 5 T20I, 5 ODI और 2 टेस्ट में रहेंगे शामिल

एक ही मैच में दोनों काम करना एक खिलाड़ी को अपनी टीम के लिए खास तौर पर कीमती बनाता है। अराफात मिन्हास अब क्रिकेट इतिहास के कुछ जाने-माने नामों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया है। इस लिस्ट में उनके हमवतन शाहिद अफरीदी, तथा लांस क्लूजनर और पॉल कॉलिंगवुड शामिल हैं।

1- लांस क्लूजनर – 1997


साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर लांस क्लूजनर 50+ रन और 6 विकेट लेने वाले लिस्ट में पहले खिलाड़ी 1997 में बने थे। उन्होंने 1997 में लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ यह अनोखी कामयाबी हासिल की थी।


2- स्कॉट स्टायरिस – 2002

न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने 2002 में पोर्ट ऑफ़ स्पेन में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ वनडे मुकाबले में 50+ रन और 6 विकेट का यह मुकाम हासिल किया था।


3- पॉल कॉलिंगवुड – 2005


इंग्लैंड के पॉल कॉलिंगवुड 2005 में नॉटिंघम में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 50+ रन और 6 विकेट के इस खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। 

READ THIS ALSO: 

T20I की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 4 भारतीय खिलाड़ी, निकी प्रसाद ने विराट कोहली के साथ बनाई जगह

4- शाहिद अफ़रीदी – 2013


पाकिस्तान के शाहिद अफ़रीदी ने 2013 में प्रोविडेंस में वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ बल्लेबाजी में 50+ रन और गेंदबाजी में 6 विकेट लिया था। 


5- जोश डेवी – 2015


स्कॉटलैंड के जोश डेवी ने 2015 में अबू धाबी में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ यह खास उपलब्धि हासिल की।


6- पॉल स्टर्लिंग – 2017


आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने 2017 में ग्रेटर नोएडा में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ 50+ रन और 6 विकेट की यह उपलब्धि हासिल की।

7. अराफात मिन्हास – 2026


अराफात मिन्हास इस एलीट ग्रुप में शामिल होने वाले सबसे नए खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 20 अक्टूबर, 2026 को रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

मिन्हास ने 58 गेंदों पर 59 रन बनाकर पाकिस्तान को नौ विकेट पर 302 रन तक पहुंचाने में मदद की। इसके बाद उन्होंने 40 रन देकर छह विकेट लिए और इंग्लैंड 215 रन पर आलआउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।