सेना देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड ,साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड देशों में रन बनाना बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि वहां की परिस्थितियां घरेलू परिस्थितियों से अलग होता है। लेकिन जब कोई बल्लेबाज दुनिया के अलग-अलग देशों में उनके घरेलू मैदानों पर शतक लगाता है, तो उसकी बल्लेबाजी का परिचय देखने को मिलता है। भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शिखर धवन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों ने ऐसा कारनामा किया है।
अब पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास भी इस खास सूची में शामिल होने का मौका है। इसके लिए उन्हें न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाना होगा। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड को छोड़ कर सभी सेना देशों में शतक लगाया है। अब भारत और न्यूजीलैंड सीरीज में देखना दिलचस्प होगा क्या रोहित शर्मा यह कारनामा कर पाते हैं। यह सीरीज न्यूजीलैंड के घर में खेला जाएगा।
1. सिर्फ 3 भारतीय बल्लेबाजों ने किया है यह कारनामा
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के इतिहास में अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सभी चार SEN A देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में वनडे इंटरनेशनल शतक लगाए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शिखर धवन के नाम शामिल हैं।
इन तीनों बल्लेबाजों ने विदेशी परिस्थितियों में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाते हुए इन सभी देशों में शतक लगाने का कारनामा किया है।
2. रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस खास सूची में शामिल हो सकते हैं। लेकिन उसके लिए उन्हें न्यूजीलैंड में वनडे इंटरनेशनल शतक लगाना उनके लिए जरूरी होगा। 4 नवंबर से होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सीरीज में रोहित शर्मा के पास न्यूजीलैंड में अभी पांच वनडे मुकाबले खेलने का मौका बाकी है।
अगर रोहित इन पांच मैचों में से किसी एक मुकाबले में शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शिखर धवन के इस सूची में शामिल हो जाएंगे।
3. न्यूजीलैंड में शतक लगाना होगी बड़ी चुनौती
न्यूजीलैंड की परिस्थितियां भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। यहां तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट से मदद मिलती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए लंबी पारी खेलना आसान नहीं होता।
ऐसे में रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड में शतक लगाने के लिए बड़ी पारी खेलनी होगी।
4. क्या रोहित शर्मा बना पाएंगे खास रिकॉर्ड?
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में कई बड़ी पारियां खेल चुके हैं। अब उनके सामने न्यूजीलैंड में शतक लगाकर एक और कारनामा करने का मौका है। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं, तो सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शिखर धवन के साथ इस सूची में अपना नाम दर्ज करा लेंगे।





