क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट टेस्ट में छक्के लगाना आसान नहीं माना जाता, लेकिन ऋषभ पंत ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इस फॉर्मेट को लगातार बदला है। 18 अगस्त 2026 को पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर एक ऐसा इतिहास रच दिया, जो उनसे पहले कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका था। खास बात यह है कि टेस्ट डेब्यू के ठीक 8 साल बाद उन्होंने यह सम्मानजक रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह ऋषभ पंत के लिए टेस्ट फॉर्मेट यह दर्शाता है कि ऋषभ पंत को टेस्ट फॉर्मेट कितना पसंद आता है।
तीनो फॉर्मेट में 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज
ODI क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले सबसे पहले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे, जिन्होंने 1999 में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं T20I क्रिकेट में रोहित शर्मा 2019 में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। अब टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि ऋषभ पंत के नाम हो गई है।
सचिन और रोहित के बाद अब पंत का नाम
भारतीय क्रिकेट में छक्कों के इस खास रिकॉर्ड की कहानी तीन दिग्गजों से जुड़ गई है। सचिन तेंदुलकर ने ODI में भारत के लिए सबसे पहले 100 छक्के पूरे किए, रोहित शर्मा ने T20I में यह कारनामा किया और अब ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल कर ली है।
सबसे तेज 100 टेस्ट में छक्के लगाने में पंत ने गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा
ऋषभ पंत ने सिर्फ 4918 गेंदों में टेस्ट क्रिकेट के 100 छक्के पूरे किए। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया।
टेस्ट में 100 छक्के पूरे करने के लिए खेले गए गेंदें
- 4918 गेंद — ऋषभ पंत
- 6578 गेंद — एडम गिलक्रिस्ट
- 9042 गेंद — बेन स्टोक्स
- 9756 गेंद — ब्रेंडन मैकुलम
ऊपर की लिस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंत ने टेस्ट क्रिकेट में किस अंदाज से खेला है। उन्होंने गिलक्रिस्ट के मुकाबले काफी कम गेंदों में 100 छक्कों का लक्ष्य छू लिया।
डेब्यू की तारीख से भी जुड़ा खास संयोग
ऋषभ पंत ने 18 अगस्त 2018 को टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। ठीक 8 साल बाद, 18 अगस्त 2026 को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए।
यानी 18 अगस्त की तारीख पंत के टेस्ट करियर के लिए दो बेहद यादगार पल लेकर आई ,एक तरफ इसी तारीख को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था और दूसरी तरफ इसी तारीख को ठीक 8 साल बाद वह टेस्ट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।





