39 साल की उम्र में भी नोवाक नोवाक जोकोविच दुनिया के सबसे फिट और जुझारू खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। विंबलडन 2026 के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने Félix Auger-Aliassime को 5 घंटे 15 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह मुकाबला विंबलडन इतिहास के सबसे लंबे क्वार्टर फाइनल मैचों में शामिल हो गया।
मैच के बाद जब उनसे 39 वर्षीय फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी Messi से तुलना के बारे में पूछा गया, तो जोकोविच ने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।
"90 मिनट खेलना अच्छा रहेगा, जैसे मेसी खेलते हैं।"
उनका यह हल्का-फुल्का मजाक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई प्रशंसकों ने इसे टेनिस और फुटबॉल की शारीरिक चुनौतियों की दिलचस्प तुलना बताया, जबकि कुछ ने मजाक में लिखा कि जोकोविच ने "फुटबॉलरों को कुक कर दिया।"
7 जून को जहां जोकोविक ने विंबलडन ग्रैंड स्लैम का क्वार्टर फाइनल जीता तो वहीं मेसी ने भी मिस्र के ख़िलाफ़ गोल करके अर्जेंटीना को जीत दिलाई। इसी बाबत रिपोर्टर ने जोकोविक की उम्र, 39, जोकि मेसी की भी वही उम्र है, पर तुलना से जवाब मांगा। 
वैसे जोको बिग का जवाब मासी का अपमान करना नहीं था उन्होंने मजाक में कहा क्योंकि फुटबॉल में खिलाड़ी 90 मिनट तक लगातार दौड़ते हैं, जबकि टेनिस में एक मैच का समय तय नहीं होता।
टेनिस के कई मुकाबले 4 से 5 घंटे या उससे भी अधिक समय तक चल सकते हैं। जोकोविच खुद अपने करियर में कई मैराथन मैच खेल चुके हैं, जिनमें 2012 का ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल लगभग 6 घंटे तक चला था।
5 घंटे की जंग, लेकिन जोकोविच के अनुभव के आगे नहीं टिक पाए Félix Auger-Aliassime
इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैच का फैसला पांचवें सेट के टाईब्रेक में हुआ, जहां जोकोविच ने अपना अनुभव और मानसिक मजबूती दिखाते हुए जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उन्होंने विंबलडन में लगातार आठवीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने का कारनामा किया और ऑल इंग्लैंड क्लब में सबसे अधिक पुरुष एकल मैच जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।




