जुलाई महीने में सबसे ज़्यादा T20I रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची, भारत के दो बल्लेबाज़ टॉप-5 में

जुलाई महीने में T20I क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची सामने आई है। सिकंदर रज़ा पहले स्थान पर हैं, जबकि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने 2026 में टॉप-5 में जगह बनाई।

क्रिकेट में बल्लेबाज अक्सर अपने किसी पसंदीदा मैदान पर अधिक रन बनाते हैं या फिर वह अपने पसंदीदा गेंदबाज के खिलाफ अधिक रन बनाता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं, कि कोई खिलाड़ी किसी महीने में अधिक रन बनाया है। 

जुलाई का महीना टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बल्लेबाज़ों के लिए बेहद यादगार रहा है। इस महीने कुछ खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया, जिन्होंने जुलाई महीना पसंदीदा महीना बना लिया है।फुल-मेंबर देशों के खिलाड़ियों की बात करें तो जुलाई के एक कैलेंडर महीने में सबसे ज़्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा के नाम दर्ज है।

✦साल 2022 में सिकंदर रज़ा ने जुलाई महीने में 355 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। उनका यह प्रदर्शन आज भी फुल-मेंबर देशों के खिलाड़ियों के बीच सर्वश्रेष्ठ है।

✦दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच हैं। उन्होंने 2018 में जुलाई महीने के दौरान 306 रन बनाए थे। फिंच अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं और इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाक लिए कई शानदार पारियां खेलीं है।Ind vs zim match in July

✦अब इस सूची में भारत के वर्तमान टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अपनी जगह बना ली है। साल 2026 के जुलाई महीने में श्रेयस ने 298 रन बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। वह 300 रन के आंकड़े से केवल 2 रन दूर रह गए, इन्होंने इस महीना में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमों का सामना किया था।

✦चौथे स्थान पर पाकिस्तान के फखर ज़मान हैं, जिन्होंने 2018 में जुलाई महीने के दौरान 278 रन बनाए थे। उनकी शानदार बल्लेबाज़ी ने उस समय पाकिस्तान को कई अहम जीत दिलाई थी।

✦भारत के एक और युवा बल्लेबाज़ ईशान किशन ने भी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जुलाई महीने में 267 रन बनाए। इसके साथ ही वह इस खास सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए। 

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस रिकॉर्ड लिस्ट के टॉप-5 में भारत के दो बल्लेबाज़ शामिल हैं, और दोनों ने यह उपलब्धि 2026 में हासिल की। यह भारतीय टीम के मजबूत बल्लेबाज़ी क्रम और टी20 क्रिकेट में उसके लगातार शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

जुलाई महीने में सबसे ज़्यादा T20I रन (फुल-मेंबर देश)

🇿🇼 सिकंदर रज़ा (2022) – 355 रन

🇦🇺 एरॉन फिंच (2018) – 306 रन

🇮🇳 श्रेयस अय्यर (2026) – 298 रन

🇵🇰 फखर ज़मान (2018) – 278 रन

🇮🇳 ईशान किशन (2026) – 267 रन

श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि भारतीय बल्लेबाज़ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जून में आयरलैंड से हार और फिर जुलाई में इंग्लैंड से हार का सामना करने के बाद, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतकर भारतीय टीम ने वापसी की है।