जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ 1 रन से चूके, नहीं तो विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले बनते दूसरे खिलाड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जो रूट 66 रन बनाकर आउट हुए और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 के बल्लेबाजी औसत तक पहुंचने से सिर्फ 1 रन दूर रह गए। रूट का औसत 49.99 है और वह विराट कोहली के बाद इस खास उपलब्धि के बेहद करीब हैं।

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी में 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन इस पारी के दौरान वह एक बेहद खास उपलब्धि हासिल करने से सिर्फ 1 रन दूर रह गए। आज की पारी से पहले रूट को अपना इंटरनेशनल बैटिंग औसत 50.00 तक पहुंचाने के लिए 67 रनों की जरूरत थी, लेकिन वह 66 रन बनाकर आउट हो गए।

रूट के आउट होते ही उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में औसत 50 के पार पहुंचने का इंतजार और बढ़ गया। यानी वह लक्ष्य से सिर्फ एक रन दूर रह गए।Joe root most fifty plus score in test history

विराट कोहली सबसे आगे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम से कम 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत की बात करें तो विराट कोहली इस सूची में सबसे ऊपर हैं। कोहली का औसत 52.71 है।

वहीं जो रूट 49.99 के औसत के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। रूट के लिए यह आंकड़ा इसलिए भी खास है क्योंकि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50+ का औसत रखने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं।

10,000+ इंटरनेशनल रन बनाने वालों में सबसे ज्यादा औसत50+ average maintain player in international cricket

इस लिस्ट में क्रिकेट इतिहास के कई महान बल्लेबाज शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस, विव रिचर्ड्स और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर जो रूट दूसरे स्थान पर हैं। अगर आने वाले टेस्ट मैचों में जो रूट ने 50+ औसत का आंकड़ा पार कर लिया तो वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

 

सिर्फ एक रन का रह गया फासला

जो रूट की मौजूदा स्थिति को देखें तो यह मामला बेहद दिलचस्प है। 50 के औसत तक पहुंचने के लिए उन्हें 67 रन चाहिए थे, लेकिन वह 66 रन पर आउट हो गए। यानी रूट अपने लक्ष्य से महज एक रन दूर रह गए।

अब रूट की अगली पारियों पर सभी की नजरें रहेंगी कि वह कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना औसत 50+ के पार या कम से कम उस औसत तक पहुंचाते हैं।

112 गेंदों में बनाए 66 रन

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से खेला जा रहा है। इंग्लैंड की पहली पारी में जो रूट ने 112 गेंदों पर 66 रन की संयम भरी पारी खेली। उनकी पारी में 10 शानदार चौके शामिल रहे। भले ही वह शतक से पहले ही पवेलियन लौट गए, लेकिन उनकी यह उनके करियर के लिए एक बड़ी पारी थी।