आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले क्रिकेट दुनिया में एक दिलचस्प खबर सामने आई है। जिसमें इस बार नीलामी में एक ऐसा रिकॉर्ड बनने जा रहा है, जो इससे पहले आईपीएल के इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला। दरअसल, पहली बार किसी आईपीएल नीलामी के लिए पिता और बेटे की जोड़ी ने एक साथ अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल ने आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग बेस प्राइस के साथ नीलामी में अपना नाम दर्ज कराया है। जिसमें मोहम्मद नबी का बस प्राइस 1 करोड़ है,वही उनके बेटे हसन का बेस प्राइस 75 लाख का है।
लेकिन नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का मतलब आईपीएल टीम में जगह मिलना नहीं है। दोनों पर ऑक्शन में बोली लगेगी तभी वह IPL खेल पाएंगे।
मोहम्मद नबी का IPL करियर कैसा रहा है?
मोहम्मद नबी की बात करें तो वह अफगानिस्तान क्रिकेट के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर्स में से एक हैं। उन्होंने साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया था। इसके बाद वह मुंबई इंडियंस की टीम का भी हिस्सा रहे।
नबी ने आईपीएल में अब तक कुल 24 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 215 रन निकले हैं, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 15 विकेट अपने नाम किए हैं।
मोहम्मद नबी का अंतर्राष्ट्रीय करियर
मोहम्मद नबी का अंतरराष्ट्रीय करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने साल 2009 में अफगानिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
नबी ने अब तक अफगानिस्तान के लिए 3 टेस्ट, 181 वनडे और 155 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 33 रन और 8 विकेट दर्ज हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 157 पारियों में 3801 रन बनाने के साथ 181 विकेट हासिल किए हैं।
टी20 इंटरनेशनल में भी नबी का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 143 पारियों में 2509 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 141 पारियों के दौरान 111 विकेट चटकाए हैं।
हसन ईसाखिल का IPL और अंतरराष्ट्रीय करियर
मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल की बात करें तो वह अभी अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दौर में हैं। उनका जन्म 28 जुलाई 2006 को अफगानिस्तान के लोगर में हुआ था। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। अगर हसन इस ipl के नीलामी में चुने जाते हैं,तो यह उनका IPL डेब्यू होगा।
हसन का अंतरराष्ट्रीय करियर:
हसन ने सितंबर 2026 में अफगानिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम 3 रन दर्ज हैं। वह अभी अफगानिस्तान की टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या IPL 2027 में एक साथ खेलेंगे पिता और बेटा?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मोहम्मद नबी और हसन ईसाखिल आईपीएल 2027 में एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे? दोनों ने नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि दोनों को कोई फ्रेंचाइजी खरीदती है या नहीं।
अगर दोनों खिलाड़ियों को आईपीएल 2027 की नीलामी में खरीदे जाते है, तो यह अफगानिस्तान क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल इतिहास के लिए भी बेहद खास पल होगा।
