क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, 23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म; जानिए चौंकाने वाले रिकॉर्ड

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 23 साल बाद पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम को अलविदा कह दिया है। जानिए उनके करियर के आंकड़े, गोल और ऐतिहासिक रिकॉर्ड।

अगर भारत में फुटबॉल की बात करे तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम हर बच्चे को पता होगा। लेकिन 5 नवंबर 2026 को, रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि वह अब पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम की जर्सी में नहीं खेलेंगे। इसके साथ ही पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए उनका 23 साल लंबा सफर समाप्त हो गया है।

 अगस्त 2003 में शुरू हुआ यह सफर अब इतिहास बन चुका है। लेकिन, रोनाल्डो अभी क्लब फुटबॉल से संन्यास नहीं ले रहे हैं और सऊदी अरब के क्लब अल-नासर के लिए खेलना जारी रखेंगे।

41 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने वाले रोनाल्डो अपने 23 साल के करियर में ऐसे रिकॉर्ड बनाए है जिन्हें तोड़ना आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

 23 साल का सफर, 234 मुकाबले और 146 गोल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 20 अगस्त 2003 को पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार 23 साल तक अपने देश के लिए खेला।

अपने करियर के दौरान रोनाल्डो ने 234 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और 146 गोल किए। वह पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

क्लब फुटबॉल में भी रोनाल्डो के आंकड़े हैरान करने वाले

रोनाल्डो ने अपने करियर में पांच बड़े क्लबों के लिए फुटबॉल खेला है। इनमें स्पोर्टिंग सीपी, मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड, युवेंटस और अल-नासर शामिल हैं।

30 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रोनाल्डो ने क्लब और देश के लिए कुल 1,343 सीनियर मुकाबलों में 985 गोल किए थे। उनके नाम 291 असिस्ट भी दर्ज थे।Cristiano Ronaldo retirement 2026

क्लब के अनुसार रोनाल्डो के गोल और मुकाबले-

1. स्पोर्टिंग सीपी – 31 मुकाबले, 5 गोल

2. मैनचेस्टर यूनाइटेड – 346 मुकाबले, 145 गोल

3. रियल मैड्रिड – 438 मुकाबले, 450 गोल

4. युवेंटस – 134 मुकाबले, 101 गोल

5. अल-नासर – 160 मुकाबले, 138 गोल

 रियल मैड्रिड के लिए बनाए ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी चर्चा में रहते हैं

रोनाल्डो के करियर का सबसे शानदार अध्याय रियल मैड्रिड के साथ जुड़ा रहा। उन्होंने 2009 में मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़कर स्पेनिश क्लब का दामन थामा था।

रियल मैड्रिड के लिए नौ सीजन में उन्होंने 438 मुकाबले खेले और 450 गोल किए। इस दौरान वह क्लब के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने।

 पांच बार जीता बैलन डी'ओर का खिताब

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से फुटबॉल की दुनिया में अलग पहचान बनाई। उन्हें पांच बार प्रतिष्ठित बैलन डी'ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रोनाल्डो ने यह पुरस्कार 2008, 2013, 2014, 2016 और 2017 में जीता था।

पुर्तगाल को दिलाया पहला यूरो कप खिताब

रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2016 का यूरो कप शामिल है। पुर्तगाल ने फ्रांस में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में मेजबान फ्रांस को 1-0 से हराकर पहली बार यूरो कप का खिताब अपने नाम किया था।

वर्ल्ड कप में भी बनाए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप में रोनाल्डो का सफर 2006 में शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। रोनाल्डो ने इन छह वर्ल्ड कप में कुल 11 गोल किए। वह छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के इकलौते पुरुष फुटबॉलर हैं।

हालांकि, वर्ल्ड कप का खिताब उनके करियर में अधूरा रह गया। 2026 में पुर्तगाल को स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।