गांगुली, जडेजा और हर्षा भोगले से उलझ चुके संजय मान्जेकर,  कमेंट्री पैनल से हटाए जाने पर लोग ले रहें हैं मजे

अब जब गांगुली BCCI के अध्यक्ष बन चुके हैं तो फैंस अंदाजा लगा रहें हैं गांगुली के इशारे पर संजय को कमेंटरी पैनल से हटाया गया है।

नई दिल्ली:  भारत के पूर्व बल्लेबाज और प्रतिष्ठित कमेंटेटर संजय मांजरेकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कमेंट्री पैनल से हटा दिया गया है। पैनल से उनके हटने का मतलब यह है कि वह इस साल के आईपीएल में भी कमेंटरी करते नज़र आएंगे।  आईपीएल अब कोरोनोवायरस के कारण 29 मार्च की पूर्व निर्धारित तारीख के बजाय 15 अप्रैल से शुरू होगा।

मुंबई मिरर की खबरों के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका सीरीज के पहले वनडे के दौरान मांजरेकर धर्मशाला में मौजूद नहीं थे। यहाँ पर सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण और मुरली कार्तिक जैसे अन्य कमेंटेटर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस का कहर: खिलाड़ियों की आपत्ति के बाद बंद हुआ खेल का यह बड़ा टूर्नामेंट


कमेंट्री पैनल से हटाने के पीछे का कारण यह बताया गया है कि BCCI उनके काम से खुश नहीं थे, इसलिए, जिसके परिणामस्वरूप उनको हटा दिया गया।

Sanjay and Ganguly

सोशल मीडिया पर हुए हैं खूब ट्रोल

54 वर्षीय मांजरेकर को पिछले साल सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। कई क्रिकेट प्रंशसक उन्हें कमेंटरी से हटाने की गुहार लगा चुके थे।  संजय को रवींद्र जडेजा को ने भी ट्विटर पर खूब खरी खोटी सुनाई थी।

फैंस का आरोप है मांजरेकर अक्सर मुंबई के क्रिकेटरों का पक्ष लेते थे। इसके अलावा फैंस को उनकी आवाज भी पसंद नहीं आती थी। संजय जिस भी क्रिकेटर की आलोचना करते थे उसकी धज्जियाँ उड़ा देते थे। 

हर्षा भोगले से भी उलझे

संजय मांजरेकर डे नाईट टेस्ट के दौरान हर्षा भोगले से भी उलझ गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई गयी। हालांकि, मांजरेकर ने बाद में अपनी दोनों टिप्पणियों के लिए माफी मांगी।

कहीं सौरव गांगुली ने तो नहीं हटवाया



आपको बता दें कि एक बार सौरव गांगुली ने एक ट्वीट किया था। जिसमे उन्होंने एक ऐसे खिलाड़ी के बारें में चर्चा की थी जो कमेंट्री तो अच्छा करता है लेकिन गांगुली ने उसे उसकी बैटिंग स्टाइल को लेकर कुछ तंज कसा था। तब गांगुली BCCI के अध्यक्ष नहीं बने थे। लोगों ने इस ट्वीट को संजय मांजरेकर से जोड़कर देखा था।

अब जब गांगुली BCCI के अध्यक्ष बन चुके हैं तो फैंस अंदाजा लगा रहें हैं गांगुली के इशारे पर संजय को कमेंटरी पैनल से हटाया गया है।

वहीं ट्विटर पर लोगों ने यह ख़बर आने के बाद संजय मांजरेकर को लेकर खूब मजे लिए।

ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रिया-