SENA के चारों देशों में टेस्ट क्रिकेट में 50+ रन बनाने वाले एशियाई ओपनर्स, लिस्ट में इकलौता भारतीय खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में SENA देशों की तेज और उछाल भरी पिचों पर रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती होती है। हालांकि, एशिया के सिर्फ 6 ओपनर्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में बतौर ओपनर 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली है।

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज के लिए विदेशी मैदानों में रन बनाना आसान नहीं होता। खासकर SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में बल्लेबाजों की असली परीक्षा होती है। यहां की तेज और उछाल भरी पिचों पर घरेलू टीम के गेंदबाजों का सामना करना किसी चुनौती से कम नहीं है।

एशियाई बल्लेबाजों के लिए इन चारों देशों में जाकर रन बनाना उनके प्रदर्शन को दर्शाता है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे ओपनर बल्लेबाज भी रहे हैं, जिन्होंने SENA के चारों देशों में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया और सभी सेना देश में कम से कम एक बार 50 या उससे अधिक रन की पारी खेलने में कामयाबी हासिल की।

इस सूची में सिर्फ 6 एशियाई ओपनर्स को जगह मिली है। आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में।

1. सईद अनवर (पाकिस्तान)

इस सूची में पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में SENA के चारों देशों में ओपनिंग करते हुए 50 या उससे अधिक रन की पारी खेलकर अपनी काबिलियत साबित की। सईद अनवर सेना के चारों देशों में 50+ स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

2. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के लिए कई यादगार पारियां खेलीं। SENA के चारों देशों में 50+ रन बनाने वाले एशियाई ओपनर्स की सूची में उनका नाम दूसरे स्थान पर है।

3. मार्वन अटापट्टू (श्रीलंका)

श्रीलंका के पूर्व कप्तान मार्वन अटापट्टू विदेशी परिस्थितियों में भी शानदार प्रदर्शन किया और SENA के चारों देशों में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया।

4. इमरान फरहत (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमरान फरहत ने भी इस खास सूची में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर के दौरान SENA के चारों देशों में 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली।

5. दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका)

श्रीलंका के पूर्व टेस्ट कप्तान दिमुथ करुणारत्ने विदेशी परिस्थितियों में SENA देशों में बतौर ओपनर लगातार अच्छी बल्लेबाजी की और चारों देशों में 50+ रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। और ऐसा करने वाले वह तीसरे श्रीलंकन खिलाड़ी बने।

6. केएल राहुल (भारत)Kl rahul first indian player score 50+ score in sena country

इस सूची एक नया नाम शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल हैं। राहुल ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। केएल राहुल ने हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहली भारतीय पारी में इन्होंने मैच के दूसरे दिन नाबाद 52 रन पर खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।