भुवनेश्वर कुमार ने 2022 में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच,2026 में अर्शदीप सिंह ने तोड़ा उनका बड़ा रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह ने 2026 में 38 विकेट लेकर भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जानिए इस खास सूची में शामिल टॉप-7 भारतीय गेंदबाजों के नाम।

भुवनेश्वर कुमार के अंतर्राष्ट्रीय वापसी के बाद अभी सबकी नजरें उन्हीं पर है। लगभग 4 साल के बाद भारतीय टीम में मौका मिला है। 2022 में इन्होंने एक साल में टी20i में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। जो अर्शदीप सिंह ने 2026 में तोड़ दिया है।

अर्शदीप सिंह साल 2026 में अब तक 38 विकेट हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही वह भारतीय गेंदबाजों की इस खास सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि अर्शदीप इस सूची में एक से ज्यादा बार शामिल हैं, जो टी20 इंटरनेशनल में उनकी शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

 T20I में एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-7 गेंदबाज-

1. अर्शदीप सिंह – 38 विकेट (2026)

अर्शदीप सिंह इस सूची में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 2026 में 38 विकेट लेकर भारत के लिए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20I विकेट लेने का नया रिकॉर्ड बनाया। इसके पहले यह रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम थे।

2.भुवनेश्वर कुमार – 37 विकेट (2022)

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2022 में 37 विकेट हासिल किए थे। उनका यह रिकॉर्ड लगभग चार साल तक कायम रहा, लेकिन अब अर्शदीप ने इसे पीछे छोड़ दिया है। भुवनेश्वर लगभग 4 साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे। उनके क्रिकेट में वापसी के बाद अर्शदीप ने यह कारनामा कर दिखाया।Bhuvneshwar Kumar cricketer

3. अर्शदीप सिंह – 36 विकेट (2024)

अर्शदीप ने 2024 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट अपने नाम किए थे। इस प्रदर्शन के साथ वह सूची में तीसरे स्थान पर हैं। जिसमें इन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

4. वरुण चक्रवर्ती – 36 विकेट (2025)

वरुण चक्रवर्ती ने साल 2025 में 36 विकेट हासिल किए। वह अर्शदीप के 2024 के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।

5. अर्शदीप सिंह – 33 विकेट (2022)

अर्शदीप ने 2022 में भी 33 टी20I विकेट लिए थे। इससे पता चलता है कि वह कई सालों से भारतीय टीम के लिए लगातार विकेट लेने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

6. अक्षर पटेल – 32 विकेट (2026)

अक्षर पटेल ने 2026 में 32 विकेट लेकर इस सूची में छठा स्थान हासिल किया है। वह गेंदबाजी के साथ-साथ टीम के लिए उपयोगी ऑलराउंड प्रदर्शन भी करते हैं। 

7.जसप्रीत बुमराह – 28 विकेट (2016)

जसप्रीत बुमराह ने 2016 में 28 टी20I विकेट हासिल किए थे। वह इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह भले ही टॉप पर नहीं है लेकिन टीम को मुसीबत से कई बार बाहर निकाल कर मैच जीताए है।Jasprit bumrah 2016

अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड की खास बात

अर्शदीप सिंह की सबसे बड़ी बात यह है कि वह इस टॉप-7 सूची में तीन बार शामिल हैं। उन्होंने 2022 में 33, 2024 में 36 और 2026 में अब तक 38 विकेट लिए हैं। अभी 2026 में भारत कई टी20I मुकाबले खेलने है। जिससे देखना दिलचस्प होगा कि इस आंकड़े को और कितना आगे ले जा सकते हैं।