कपिल देव के बाद रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय ऑलराउंडर

रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर खास उपलब्धि हासिल की। वह 4000 रन और 350 विकेट का आंकड़ा हासिल करने वाले चुनिंदा ऑलराउंडरों के क्लब में शामिल हो गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन और 350 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के चुनिंदा ऑलराउंडरों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

जडेजा ने बनाया खास रिकॉर्ड

रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 4108 रन और 350 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन के साथ 350 विकेट का आंकड़ा छू लिया है।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इस क्लब में जडेजा के अलावा तीन दिग्गज ऑलराउंडर शामिल हैं।

- इयान बॉथम – 5200 रन और 383 विकेट

- कपिल देव – 5248 रन और 434 विकेट

- डेनियल विटोरी – 4531 रन और 362 विकेट

- रवींद्र जडेजा – 4108 रन और 350 विकेटRavindra jadeja complete 300 test wicket

दिग्गजों की लिस्ट में जडेजा की एंट्री

इयान बॉथम, कपिल देव और डेनियल विटोरी जैसे महान ऑलराउंडरों के बाद रवींद्र जडेजा ने इस खास उपलब्धि को हासिल किया है। जडेजा की खासियत यह है कि उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते आ रहे है।

350 टेस्ट विकेट पूरे करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इसके साथ 4000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाना जडेजा की ऑलराउंड प्रदर्शन को भी दर्शाता है। जिससे भारतीय टीम को कई मौकों पर बड़ी मदद मिली है।

कपिल देव के बाद खास भारतीय उपलब्धि

कपिल देव के बाद रवींद्र जडेजा ऐसे भारतीय ऑलराउंडर बने हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट दोनों का आंकड़ा पार किया है। कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 5248 रन बनाने के साथ 434 विकेट हासिल किए थे।

जडेजा अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल रहे हैं, इसलिए उनके आंकड़ों में आगे और बढ़ोतरी होना तय है। ऐसे ही अगर वह भारत के लिए 1-2 सालों तक खेलते हैं,तो वह अवश्य ही भारतीय लिस्ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे।