जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में अनोखा कारनामा, चौथी पारी में ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज,देखें टॉप 5 लिस्ट

जो रूट टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में 2000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस खास उपलब्धि के साथ उन्होंने टेस्ट की चारों पारियों में 2000+ रन बनाने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज की असली खेल की क्षमता मैच की चौथी पारी में देखने को मिलती है। जब चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करना हो या टीम को हार से बचाना, बल्लेबाज पर दबाव काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में चौथी पारी में लगातार रन बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इसी मामले में एक बेहद खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रूट अब टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग करता है।

आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट।

1. जो रूट – 2000 रन

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट इस सूची में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैचों की चौथी पारी में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। रूट के नाम यह उपलब्धि दर्ज होते ही वह टेस्ट की चारों पारियों में 2000+ रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

2. सचिन तेंदुलकर – 1625 रन

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर टेस्ट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने चौथी पारी में कुल 1625 रन बनाए थे।Sachin Tendulkar test cricket

3. एलिस्टेयर कुक – 1611 रन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में 1611 रन बनाए। इस रिकॉर्ड के साथ वह इस खास सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

4. ग्रीम स्मिथ – 1611 रन

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ भी चौथी पारी में 1611 रन बनाने में सफल रहे। ग्रीम स्मिथ और कुक के बराबर रन होने की वजह से वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

5. शिवनारायण चंद्रपॉल – 1580 रन

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने टेस्ट की चौथी पारी में 1580 रन बनाए।

जो रूट ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

चौथी पारी में 2000 रन पूरे करने के साथ जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रूट अब टेस्ट मैच की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी—चारों पारियों में 2000+ रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

आने वाले सालों में जो रूट टेस्ट क्रिकेट के बादशाह होंगे

जो रूट जिस तरह से पिछले कुछ सालों से अभी तक शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज से एक साल के बाद वह टेस्ट क्रिकेट के बादशाह बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में 15921 रन बनाए है। वहीं जो रूट उनसे 1643 रन पीछे है बस,जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 14278 रन बनाए है। 

सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए हुए हैं। वहीं जो रूट भी टेस्ट क्रिकेट 41 शतक लगा चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने 68 अर्धशतक लगाए हैं। जो रूट ने रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 69 अर्धशतक लगा चुके हैं। जो रूट सचिन तेंदुलकर के सभी रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं। कुछ तो तोड़ भी चुके हैं।

टेस्ट की चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन

1. जो रूट – 2000+

2. सचिन तेंदुलकर – 1625

3. एलिस्टेयर कुक – 1611

4. ग्रीम स्मिथ – 1611

5. शिवनारायण चंद्रपॉल – 1580